February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BREAKING | निगम मंडल की सूची को लेकर कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया का बयान, क्या अब होगा कांग्रेस नेताओं का इंतजार खत्म

Spread the love

 

रायपुर | छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की दूसरी सूची का कांग्रेस नेताओं को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, प्रदेश के दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम मंडल की सूची को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुनिया ने कहा है कि अभी कार्यकर्ताओं को 20 दिन और इंतजार करना होगा, प्रक्रिया जारी है तय समय में नियुक्तियां हो जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने FCI को चावल की उठाई की केंद्र से अनुमति नहीं मिलने के मामले को लेकर उन्होंने कहा कि CM के स्तर पर इस विषय में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। PM और केंद्रीय मंत्री से चर्चा हुई है, हम उम्मीद करते हैं जल्द ही समाधान निकल जाएगा। धान खरीदी मामले में भाजपा के आरोपों पर कहा कि BJP नेताओं को PM के घर के सामने धरना देना चाहिए। उन्हें केंद्र सरकार से मांग करना चाहिए कि जल्द उठाव की अनुमति दिया जाए।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की बैठक को लेकर कहा कि समय-समय पर बैठकें होती रहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कल कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। धान खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। 2023 चुनाव और वर्धा सेवाग्राम में ट्रेनिंग पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तो कर ही रही है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण का कार्यक्रम होता है। सेवाग्राम वर्धा में देश भर के ट्रेनिंग कैंप चलते हैं, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। बेहतर ढंग से पार्टी के रीति-नीति सिद्धांतों को जिले और ब्लॉक स्तर तक पहुंचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *