February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष बनाए गए देवेंद्र कुपाल

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश में फेडरेशन के ब्लॉक स्तरीय नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में मंगलवार को केशकाल के गोंडवाना भवन में फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सर्वसहमति से ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र कुपाल को नियुक्त किया गया है। वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा के रूप में यशोदा मंडावी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुपाल ने बताया कि सहायक शिक्षक फेडरेशन के विकास और उत्थान हेतु संगठन का विस्तार अत्यावश्यक है। इस बैठक में हमने सर्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया है। जिसमे ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत नागवंशी, उगेश साहू, थानुराम पोर्ते, संरक्षक धंनसाय नेताम, छगन पटेल एवं सचिव पद हेतु तरुण ठाकुर को चुना गया है। इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष पद हेतु ताकेश्वरी पटेल, हेमलता साहू, दीपिका कोडोपी महामंत्री हेतु प्रीति राणा, संरक्षक के रूप में उर्वशी देवांगन एवं संगठन मंत्री यास्मीन ध्रुव को चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *