February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल: भूपेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया पोस्टर अभियान

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख से ज्यादा युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, ऐसे में युवा मोर्चा ने इसे मुद्दा बना लिया है। इस विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए ‘पोस्टर वार अभियान के तहत कोंडागांव भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र के मार्गदर्शन में केशकाल व विश्रामपुरी में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पोस्टर चिपका कर भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

भूपेश बघेल झूठे वादे कर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं-

इस सम्बंध में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार जगह जगह बैनर पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से प्रदेश में 5 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात करती है। परंतु उन्होंने विधानसभा में स्वयं स्वीकारा है कि मात्र 20,219 लोगों को ही नौकरी मिली है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 24 अगस्त को प्रदेश भर के भाजयुमो के सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे हैं।

बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं छ.ग के युवा-

केशकाल जनपद सदस्य व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र महेश बघेल ने बताया कि यह पोस्टर वार अभियान एक ही दिन एक ही समय में पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आज पूरे प्रदेश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है भूपेश बघेल की सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि बेरोजगारों को हर महीना रोजगार भत्ता दिया जाएगा। परंतु आज 3 साल बीतने के बाद भी किसी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। जिसके कारण प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

ये रहे मौजूद-

इस अभियान में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पोया, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र महेश बघेल, विवेक चौबे, गोपेन्द्र मरकाम, जित्तू साहू , अविनाश सोनी, सोनू कश्यप, वसीम कच्ची, अंगद उपाध्याय, आशु तातेड़ व विश्रामपुरी में रविन्द्र पांडे, गौरव शार्दूल, प्रभु नेताम, गीतेश साहू, संजय सोनी समेत युवा मोर्चा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *