बिरगांव और चंगोराभाठा कंटेनमेंट जोन घोषित, आसपास के इलाके को पुलिस ने किया सील, दोनों जगह से मिले हैं पॉजिटिव केस

Spread the love

बिरगांव और चंगोराभाठा कंटेनमेंट जोन घोषित, आसपास के इलाके को पुलिस ने किया सील, दोनों जगह से मिले हैं पॉजिटिव केस

बिरगांव और चंगोराभाठा में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।बिरगांव और चंगोराभाठा में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। आसपास लगभग डेढ़ किलोमीटर इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। लोगों को जरूरी समान उपलब्ध कराने शासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ते ही हैं। शनिवार को 32 और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में 32 नए मरीज की पुष्टि हुई थी। वहीं दूसरी ओर बालोद और मुंगेली में 1-1 मरीज डिस्चार्ज हुए। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कोरिया में 20, बलरामपुर में 6, कांकेर में 4, रायपुर में 2 नए रोगी मिले। जिसके बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 344 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *