Bijapur Breaking | अपहृत SI को नक्सलियों ने जान से मारा, हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव, गांव में दहशत

Spread the love

 

बीजापुर । नक्सलियों ने अपहृत SI मुरली ताती की निर्मम हत्या कर दिया। माओवादियों ने हत्या के बाद जवान के बाद जवान के शव को गंगालूर के पुलशुम पारा में फेंक दिया।

बता दें कि नक्सलियों ने 21 अप्रैल को SI मुरली ताती का अपहरण उसके गृहग्राम पालनार से किया था। मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के कारण जवान अपने गृह ग्राम पहुंचा था।

वहीं, परिजनों ने मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से जवान को रिहा करने की गुहार लगाई थी लेकिन नक्सलियों में आज जवान की हत्या कर दी। नक्सलियों ने मृतक जवान मुरली ताती के संबंध में कल पर्चा भी जारी किया था। उसमें मृतक जवान मुरली ताती को जन अदालत में सजा के तौर पर हत्या करने की बात कही गई थी। यह पर्चा पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी ने जारी किया। यह पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। SP कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *