Bijapur Breaking | बस में चली गोली, CRPF जवान की मौत, यात्री बस में सवार होकर निकली थी जवानों की टोली

Spread the love

 

बीजापुर। यात्री बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चलने से उक्त जवान की मौत हो गई है। इस मामले की पुष्टि उसूर ब्लॉक के बीएमओ प्रफुल्ल रात्रे ने की है।

बता दें कि सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर से उसूर के लिए कुशवाहा यात्री बस में सवार निकली थी। इसी बीच बस में सवार एक जवान के बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली जवान के सिर में लगने से जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बस में सवार अन्य जवानों घायल साथी को आवापल्ली के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। उपचार के दौरान घायल जवान ने दम तोड़ दिया है। मृत जवान का नाम त्रिलोक सिंह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *