Bijapur Breaking | 5 जवान शहीद, 2 नक्सली ढ़ेर, पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार तीन घंटों से मुठभेड़

Spread the love

 

बीजापुर । पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार तीन घंटों से मुठभेड़ की खबर आ रही है, जिसमें 5 जवानों के शहीद होने जानकारी आ रही है। वहीं मुठभेड़ में दो नक्सली भी ढेर हो गए हैं। घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इसके पहले डीआरजी के 1 और सीआरपीएफ के 4 जवान के घायल होने की बात सामने आयी थी, मुठभेड़ बीत 3 घंटे से जारी है। जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम आज तर्रेम इलाके में सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। यहां अभी भी रुक-रुक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस के आला-अधिकारियों ने एनकाउंटर पर नजर बनाया हुआ है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलो मीटर दूर सुकमा से लगे तर्रेम की घटना है। डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम मोर्चा संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *