February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Bijapur Breaking | गोलीबारी में 3 की मौत, ग्रामीण या नक्सली उलझी गुत्थी, सिलगेर में बेस कैम्प का जमकर विरोध, देखें Video

Spread the love

 

बीजापुर । तर्रेम थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सिलगेर में बेस कैम्प का जमकर विरोध किया है। सिलगेर में बेस कैम्प का विरोध करने बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे हैं।

विरोध के दौरान हुई गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। बीजापुर SP ने एक मौत की पुष्टि की है। मारे गए लोगों की अब तक शिनाख्त़ नहीं हो पाई है।

बस्तर आई जी सुंदरराज पी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीणों की आड़ में नक्सलियों ने फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के बहकाने की वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस बेस कैंप की स्थापना का विरोध कर रहे हैं।

https://twitter.com/Ashi_IndiaToday/status/1394233763018674179?s=19

बता दें कि कैंप स्थापित हो जाने से नक्सलियों को अपनी गतिविधिया संचालित करना आसान नहीं होता। वहीं, इससे नक्सलियों के हौंसले पस्त हो जाते हैं। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी करते हैं। यही वजह है कि नक्सली ग्रामीणों के माध्यम से बेस कैंप स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं सुरक्षाबल ग्रामीणों को बेस कैंप से किसी तरह से नुकसान ना होने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *