September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big Statment | जनता ने भाजपा को दिया 15 साल मौका, राम और गाय के नाम पर लिया वोट – सीएम

1 min read
Spread the love

People gave 15 years chance to BJP, took votes in the name of Ram and Cow – CM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा को 15 साल मौका मिला लेकिन उन्होंने राम के नाम पर सिर्फ वोट लिया, किया कुछ नहीं। यहां भगवान राम का नौनिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। पूरी दुनिया में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर है, जहां 15 साल में रमन सिंह कभी झांकने तक नहीं गए। जांजगीर चांपा के शिवरी नारायण में श्री राम की 25 फीट मूर्ति का लोकार्पण करने के बाद रायपुर लौटे भूपेश बघेल ने ये बातें कहीं।

माता कौशल्या का मायका रमेश बैस जी का गांव – 

मुख्यमंत्री बघेल ने झारखंड के राज्यपाल और रायपुर से 7 बार सांसद रहे रमेश बैस को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा “झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस जी का तो गांव है। उसके बाद भी उन्होंने कोई सुध नहीं ली।

भाजपा सिर्फ गाय के नाम पर वोट मांगती है – 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा “इनको तकलीफ ये है कि ये गाय के नाम पर वोट मांग सकते हैं। गौमाता की सेवा नहीं कर सकते। गोठान इतने बने हैं कभी जाकर गाय को एक मुट्‌ठा चारा दे दें। यह कभी भाजपा नेताओं ने नहीं किया। वे कमी गिनाने जरूर जाएंगे। आप कमी गिनाइये यह आपका विपक्ष धर्म है। हम उसको सुधारते भी जाएंगे।

हम राम के नाम पर वोट नहीं काम कर रहे हैं – 

बघेल ने कहा हमारी सरकार ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण शुरू किया है। पहले चरण में 9 जगह चिन्हित किया गया है। चंदखुरी और शिवरीनारायण में हमने कर दिया, दूसरी जगहों पर भी काम चल रहा है। हमारा काम चल रहा है तो इनको तकलीफ क्यों हो रही है। इनको मौका मिला था 15 साल तक। हमारे पौने चार साल में दो साल तो कोरोना में निकला। उसके बावजूद हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।

भाजपा के भ्रष्टाचार का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा –

प्रदेश में सड़कों की जर्जर स्थिति पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा वे ठीक से बनवाये होते तो आज मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ती। गारंटी पीरियड की सड़के उखड़ रही हैं। आपने कैसे बनवाया था, उन्होंने एक्सप्रेस-वे बनवाया था, कोई चल पाया? वह धंस गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *