February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BIG NEWS : क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर की मौत, पंजाब से लौटा था श्रमिक

Spread the love

 

जांजगीर । कोरोना संकट के बीच जांजगीर चांपा जिले से एक मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर की तबीयत बिगड़ने के बाद, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि अभी मजदूर के कोरोना संक्रमित होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब से एक श्रमिक को जांजगीर-चांपा जिले के मनी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज मजूदर की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मजदूर को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया था, जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि जिले में अब तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले 4 श्रमिकों की अस्पताल में मौत हो चुकी है। पहले भी दो महिलाएं सहित दो अन्य श्रमिक की मौत हो चुकी है। हालांकि सभी की मौत की वजह अलग-अलग सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *