BIG NEWS : पूर्व कलेक्टर द्वारा महिला से दुष्कर्म मामले में मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, मुख्य सचिव को संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और उच्च स्तरीय दल से जांच कराने के दिए निर्देश

Spread the love

 

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले में पूर्व पदस्थ अधिकारी के विरुद्ध एक महिला द्वारा की गयी शिकायत  के मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल को तत्काल संबंधित अधिकारी को निलंबित करने और पूरे प्रकरण की जांच उच्च स्तरीय दल के कराने के निर्देश दिए है।

बता दे कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जांजगीर के पूर्व कलेक्टर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने वर्तमान कलेक्टर यशवंत कुमार से लिखित शिकायत में बताया कि आईएएस पाठक ने 15 मई को अपने चैम्बर में दुष्कर्म किया। महिला ने जानकारी दी कि कलेक्टर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सम्बन्ध बनाया। इस दौरान तात्कालीन कलेक्टर ने एनजीओ के लिए काम देने का आश्वासन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर भी गए। जांजगीर के पूर्व कलेक्टर के खिलाफ पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने एफआईआर दर्ज का आदेश दिया है। कलेक्टर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *