BIG NEWS | सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, बेटी प्रियंका वाड्रा भी अस्पताल में मौजदू

BIG NEWS | Sonia Gandhi hospitalized, daughter Priyanka Vadra also present in the hospital
डेस्क। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि सोनिया गांधी को किस कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सोनिया गांधी इससे पहले श्वसन संबंधी परेशानी से ग्रस्त रही हैं। बेटी प्रियंका वाड्रा भी अस्पताल में मौजदू हैं। सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही देशभर के कांग्रेसी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट्स किए जा रहे है। माना जा रहा है कि थोड़ी देर में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। जरूरत हुई तो अस्पताल की ओर से हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी मंगलवार से बीमार हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में दिल्ली लौट आए थे। उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई।