बड़ी खबर | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वोरा का कल अंतिम संस्कार, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, कमल नाथ होंगे शामिल, 3 दिनों का राजकीय शोक

Spread the love

 

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मोती लाल वोरा के निधन के बाद कल अंतिम संस्कार का कार्यक्रम होना है। इस दुःख के घड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी मोती लाल वोरा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हालांकि राहुल गांधी के आने की खबर को लेकर किसी कांग्रेसी नेता पुष्टि करने की स्थिति में नहीं है, लेकिन शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि राहुल गांधी उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। मोती लाल वोरा राहुल के नजदीकी माने जाते हैं, वह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहते हुए राहुल गांधी के साथ साए की तरह नजर आते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *