बड़ी खबर | महात्मा गांधी सदन के नाम से जाना जाएगा Raipur नगर निगम मुख्यालय भवन, जानिये आज बैठक में क्या रहा ख़ास

रायपुर । नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में दो नए जोन के गठन, सड़क और गार्डन सहित नगर निगम मुख्यालय भवन का नामकरण किया गया है, जिसके बाद अब नगर निगम मुख्यालय भवन अब महात्मा गांधी सदन कहलाएगा।
वहीं, सामान्य सभा की बैठक में नगर निगम का बजट सदन में अंगीकृत किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से चार प्रस्ताव पास हुए हैं।