BIG NEWS | संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को कांग्रेस हाईकमान से मिली बड़ी जिम्मेदारी, जारी हुआ आदेश, देखें यहाँ और जानें

रायपुर। रायपुर पश्चिम से विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विकास उपाध्याय असम के प्रभारी सचिव बनाए गए हैं, साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में सेक्रेटरी बनाए गए हैं।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणूगोपाल के द्वारा जारी किए गए पत्र की में इस आशय की सूचना दी गई है। पत्र में कहा गया है कि इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है।