Big News | हादसा या हत्या?, उलझी छत्तीसगढ़ में सेना के जवान की मौत की गुत्थी, दशहरे की छुट्टियों में आया था घर

Spread the love

 

बालोद । छुट्टी में घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गयी। जवान का चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया गया है और शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को अंदेशा है कि जवान की हत्या की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खल्लारी में रहने वाला पीतांबर दुग्गा सेना में जवान है और उसकी पोस्टिंग इन दिनों हिमाचल प्रदेश में हैं। वह दशहरे की छुुट्टियों में घर आया हुआ था। कल वह दल्ली-राजहरा किसी काम से गया था और देर रात लौटते समय चिखलाकसा पुल के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को जब सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और देखा कि जवान का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ लेकिन हाथ, पैर या शरीर के किसी भी भाग में चोट के कोई निशान नहीं हैं। बाइक पर भी किसी प्रकार का डैमेज नहीं था। पुलिस को यह देखकर हत्या का अंदेशा हो रहा है। जवान के पास रखे दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त हो पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *