September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big News | छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों के नामों की सूची जारी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री व बेटे का भी नाम शामिल

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले 267 लोगों की सूची जारी की है| राज्य स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति रायपुर को वर्ष 2000 से लेकर 2020 तक कुल 758 प्रकरण प्राप्त हुए थे|

छानबीन समिति को मिले 758 प्रकरणों में 659 प्रकरणों की जांच के बाद निराकरण किया गया है| इन प्रकरणों की जांच में 267 सरकारी अफसर-कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इसमें अधिकांश प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं|

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी और उनके पुत्र पूर्व विधायक अमित जोगी समेत 18 जनप्रतिनिधियों का नाम भी शामिल है| सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र वालों की सूची सभी संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की है|

अब बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर कब छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी?

इन विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए –

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, जनसंपर्क विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग, महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर, भिलाई इस्पात संयंत्र, सामान्य प्रशासन विभाग, आदिम जाति-अनुसूचित जाति विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, वाणित्यिक कर विभाग, गृह विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, ऊर्जा विभाग, वाणिज्य-उद्योग विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, योजना, आर्थिक-सांख्यिकी विभाग, पशुधन विकास विभाग, खेल-युवा कल्याण विभाग, बैंक, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मुंबई, भारतीय जीवन बीमा निगम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर, भारतीय रेलवे, रविवि रायपुर, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, डाक-तार विभाग, केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग, दूरदर्शन केंद्र रायपुर, कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय और छग राज्य इंडस्ट्रीयल डेव्ह.कार्पो.लिमिटेड|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *