April 20, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ी खबर : फांसी के फंदे में झूला परिवार, पति-पत्नी के साथ ढे़ड साल का मासूम भी शामिल, जांच जारी..

Spread the love

 

कोरबा । जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां पर एक ही परिवार के तीन लोग फांसी के फंदे में लटके मिले है। मृतकों में पति-पत्नी और ढे़ड साल का मासूम भी है। तीनों का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है जो जांच में जुट गयी है।

जानकारी के मुताबिक घटना दीपका थाना क्षेत्र के गांधी नगर की है। मृतक का नाम अशोक रात्रे 28, पत्नी रागनी रात्रे, पुत्र कुमार रात्रे ढे़ड वर्ष है। मृतक अशोक रात्रे कोरबा के एक कंपनी में काम करता था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी है। पुलिस आशंका जता रही हैं कि पति ने पहले अपने बच्चे की हत्या की होगी इसके बाद पत्नी और खुद भी फंदे पर लटक गया होगा।

मामले में पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं और आगे की तफतीश में जुट गयी है। पुलिस ने इस संबंध में बात करते हुये कहा हैं कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कह जा सकेगा। शव के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *