February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Big News | ‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा, छत्तीसगढ़ की यह लड़की पोर्न वीडियो मामले से आई सुर्खियों में, हालात नाजुक …

Spread the love

 

मुंबई । वेब सीरीज गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना के फेफड़ों ने भी काम करना बंद कर दिया है। गहना को पॉर्न वीडियो मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

यूएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गहना वशिष्ठ की हालत बेहद सीरियस है। उन्हें फिलहाल सीपीएम (कार्डियोप्लमोनरी बायपास तकनीक) मशीन पर रखा गया है। इस मशीन के जरिए दिल और फेफड़ों को सपोर्ट मिलता है। गहना वशिष्ठ के प्रवक्ता ने कहा था, सुबह एक्ट्रेस की हालत में सुधार हुआ था लेकिन, एक बार फिर स्थिति बिगड़ गई है। प्रवक्ता के मुताबिक वो बेहोशी की हालत में हैं।

कोर्ट ने दिया था आदेश –

गहना वशिष्ठ को कोर्ट ने 19 जून को जमानत दी थी। इससे पहले वह पिछले पांच महीने से बायकुला जेल में थीं। जेल में भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोर्ट ने जमानत देते हुए उन्हें बिना इजाजत देश न छोड़ने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि साल 2019 में  भी गहना को डायबिटीज संबंधी परेशानियों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में हैं आरोपी –

गहना वशिष्ठ को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। गहना पर पोर्न वीडियो शूट करने और उसे अपलोड करने का आरोप है। पुलिस ने मुंबई के मड आइलैंड में स्थित एक बंगले में रेड की थी, जहां से एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें कि गहना वशिष्ठ साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। गहना कई बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 30 फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *