February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ी खबर | कांग्रेस के पूर्व सांसद का निधन, कोरोना संक्रमित होने पर चल रहा था इलाज, प्रदेश को बड़ा झटका

Spread the love

 

मुंबई । कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे उनका निधन हो गया।

एकनाथ गायकवाड एक पूर्व सांसद, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में जाने जाते थे, महाराष्ट्र में कांग्रेस को आगे ले जाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। गायकवाड का अचानक जाना मुंबई प्रदेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। कांग्रेस सहित तमाम राजनेता उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *