बड़ी खबर | खाद्य मंत्री अमरजीत भगत करेंगे धान खरीदी केंद्र का निरक्षण, लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल, यहां देखिये दौरे की पूरी डिटेल..

Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर यानि आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गया है।

वही, आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के लिए निकलेंगे। खाद्य मंत्री आज धरसींवा विकासखंड के कुम्हारी स्थित केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ करेंगे व चबूतरा निर्माण के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दे कि आज से प्रदेशव्यापी धान खरीदी अभियान का आरंभ हो चुका हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के प्रभाव के कारण यह ख़रीदी एक दिसंबर से शुरू की गई है। किसानों काफी उत्साह नजर आ रहा है। वही, प्रदेश के हर हिस्सों में अवैध धान खरीदी पर अंकुश लगाने प्रशासन द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *