BIG NEWS : 11 जून को सम्पन्न होगा रायपुर नगर निगम जोन अध्यक्ष का चुनाव, महापौर एजाज ढेबर ने दी जानकारी

रायपुर । नगर निगम के जोन अध्यक्ष के चुनाव का 11 जून को संपन्न कराए जाएंगे। महापौर एजाज ढेबर ने चुनाव की तारीख की पुष्टि कर दी है। सभापति अपने जोन के पदेन अध्यक्ष होते हैं इसलिए उस जोन में चुनाव नहीं कराए जाते इसलिए रायपुर नगर निगम के 10 में से 9 जोन में चुनाव होंगे।
बता दें की रायपुर नगर निगम में पूर्व में 70 वार्डों को 8 जोन में बांटा गया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2 नए जोन का गठन किया है जिसके बाद अब जोन की संख्या 10 हो गई है। रायपुर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने 70 में से 34 वार्डों में कब्जा जमाया था जबकि 5 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे, भाजपा के प्रत्याशियों ने 31 वार्ड में जीत हासिल की थी।
रायपुर नगर निगम में पूर्व में 70 वार्डों को 8 जोन में बांटा गया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2 नए जोन का गठन किया है जिसके बाद अब जोन की संख्या 10 हो गई है। रायपुर नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस ने 70 में से 34 वार्डों में कब्जा जमाया था जबकि 5 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते थे, भाजपा के प्रत्याशियों ने 31 वार्ड में जीत हासिल की थी।