February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ी खबर | जिला कलेक्टर ने किया तीन स्थानीय अवकाश घोषित, दो छुट्टियां शुक्रवार और एक बुधवार, जानियें …

Spread the love

 

धमतरी । कैलेंडर वर्ष 2021 में धमतरी के लिए जिला कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। तीनों अवकाशों में दो छुट्टियां शुक्रवार और एक छुट्टी बुधवार को पड़ रहा है।

कलेक्टर ने 10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पहली छुट्टी, 13 अक्टूबर बुधवार को दशहरे की दूसरी छुट्टी और 5 नवंबर शुक्रवार को दीपावली (गोवर्धन पूजा) की तीसरी छुट्टी घोषित की है।

कलेक्टर ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 अनुक्रमांक-चार के नियम-8 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। बता दें कि यह अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *