BIG NEWS : राजधानी के कई रूटों के लिए सिटी बस सेवाएं आज से शुरू, नियमों का करना होगा पालन

रायपुर । राजधानी में आज से सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है। कई रूटों के लिए सिटी बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। बसों को लेकर दिशानिर्देश भी जारी की गई हैं।
एक बस में केवल 16 यात्री बैठ सकते हैं। हर ट्रिप में बस को सेनिटाइज किया जाएगा। ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों को मास्कर पहनना अनिवार्य किया गया है।
न्यायधानी बिलासपुर की सड़कों पर भी सिटी बसें शुरू हो गई है। पहले मंगलवार को सिटी बसों को शुरू किया जाना था। लेकिन निगम अफसरों के मुताबिक सोमवार देर रात उन्हें आदेश की कॉपी मिली थी। इसके चलते मंगलवार को बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था।