बड़ी खबर | असम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज धुंआदार चुनाव प्रचार, जानियें सीएम ने क्या कहा ..

रायपुर । असम विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं, रोड शो और जनसंपर्क कर रहे हैं।
बता दे कि असम विधानसभा के दूसरे चरण में 39 सीटों पर एक अप्रैल को और तीसरे चरण की 40 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है। कल असम रवाना होने से पहले रायपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, असम चुनाव के पहले चरण के वोटिंग में मतदाताओं का अच्छा रिस्पांस मिला है। जनता कांग्रेस को सपोर्ट कर रही है। आगे भी बेहतर होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले चरण के चुनाव प्रचार से 27 मार्च को ही वापस लौटे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और रायपुर के कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने बताया, असम में दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव मध्य और लोअर असम के जिलों में केंद्रित है। यहां कांग्रेस गठबंधन मजबूत माना जा रहा है। इस इलाके की कई सीटों पर कांग्रेस का पहले से कब्जा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। पिछले महीने से मुख्यमंत्री असम का कई बार दौरा कर चुके हैं। पिछली बार 12 दिनों में वे एक बार 20 मार्च को रायपुर लौटे थे। 21 मार्च को वे फिर गुवाहाटी पहुंच गए। उसके बाद मुख्यमंत्री 27 मार्च को वापस लौटे।