Big News | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनाएं गए स्टार प्रचारक, स्वास्थ्य मंत्री की बहन का नाम भी शामिल

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने एक और नई जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

इंडियन नॅशनल कांग्रेस की ओर से जारी सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। वहीं दूसरे नंबर पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम है। खास बात यह है कि उपचुनाव में राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम नहीं है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी भी स्टार प्रचारक बनाई गई हैं। इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू और संजय दत्त भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *