बड़ी खबर : 71 लाख लूट की रकम से 9.50 लाख रुपए बरामद, आरोपियों के एक कदम पास पहुंची पुलिस

कवर्धा। पांडातराई थाना अंतर्गत गुरुवार को राइस मिलर के वर्कर से 71 लाख की लूट हुई थी। इसकी जांच में जुटी पुलिस को जल्द ही सफलता हाथ लग सकती है।
बता दे कि लूट के बाद पुलिस अलग अलग टीम बनाकर जांच कर रही था। इसी बीच एक आरोपी के घर से 9.50 लाख रुपए बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी ने अपने घर के वॉशिंग मशीन में यह रकम छुपाई थी। पुलिस इसे जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विदित हो कि पांडातराई थाना अंतर्गत बाइक में 71 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई था। राइसमिलर मुन्ना अग्रवाल के वर्कर से अज्ञात आरोपियों ने कट्टे के दम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।