September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

बड़ी खबर | राजनैतिक कार्यक्रमों में 100 लोगों की बंदिश खत्म, CORONA का नया गाइडलाइन जारी, पढ़ें यहां और किन बातों की मिली छूट.. किनकी हुई बल्ले-बल्ले

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नया आदेश जारी किया है। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ जिन राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं वहां राजनीतिक दलों के नेताओं को कंटेनमेंट जोन से बाहर 100 से ज्यादा लोगों के साथ सभा करने की इजाजत दे दी है। आदेश में जिन इलाकों में चुनाव होने वाले हैं वहां कंटेनमेंट क्षेत्र को छोड़कर चुनावी सभा करने की अनुमति है। चुनावी सभाओं में 100 से ज्यादा लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शामिल हो सकते हैं। अब राजनीतिक कार्यक्रम में 100 लोगों की बंदिश खत्म कर दी गई है।

बंद स्थानों पर सभा के दौरान लोगों के बैठने की क्षमता के अनुसार 50 फीसद लोग शामिल हो सकते हैं। बंद स्थानों जैसे हॉल आदि में करीब 200 लोगों की सभा की जा सकती है, लेकिन इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार शारीरिक दूरी, मास्क, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य रहेगी।

आपको बता दें इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक समारोह को कंटेनमेंट जोन के बाहर 100 लोगों के साथ आयोजित करने की मंजूरी दी थी। 15 अक्टूबर के बाद राज्य और केंद्र शासित प्रदेश इन गतिविधियों को 100 से ज्यादा लोगों के साथ करने की मंजूरी दे दी है। बंद जगहों पर कैपेसिटी से 50% और मैक्जिमम 200 लोगों की इजाजत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *