रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित कर दिया है। इसे लेकर आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार दीपावली, छठ, गुरू पर्व और क्रिसमस के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है।
बता दे कि कोरोना का खतरा और प्रदूषण के चलते दिल्ली समेत कई राज्यों ने पटाखों पर बैन लगाया है। वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार ने पटाखा फोड़ने का समय तय कर लोगों को राहत दी है।
दूसरी ओर ऑनलाइन पटाखों की ब्रिकी पर राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगाया गया है। वायु प्रदूषण बढ़ने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन ने यह आदेश जारी किया है।
जानें तय समय –
दीपावली में रात 8 से 10 बजे तक
छठ पूजा में शाम 6 से 8 बजे तक
गुरू पर्व में रात 8 से 10 बजे तक
नये वर्ष/क्रिसमस में रात 11:55 से 12:30 बजे तक