BIG BREAKING | जवान पर माओवादियों ने किया हमला, स्थिति काफ़ी नाजुक, हर जगह खून ही खून, जिला अस्पताल रेफर, इलाके में काफी दहशत

Spread the love

 

बीजापुर । माओवादियों ने जवान पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। जवान की स्थिति काफ़ी नाजुक बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, तोयनार थानाक्षेत्र के मिडते गांव में माओवादियों ने जवान लच्छू मंडावी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान ज़िला मुख्यालय जेल बाड़ा का निवासी है।

वही, घायल स्थिति में जवान के सड़क पर पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। उपचार के लिए घायल जवान को जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि एसपी कमलोचन कश्यप ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *