September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING | सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती, एक बार फिर बिगड़ी उनकी तबियत, जानियें ताजा अपडेट …

1 min read
Spread the love

 

कोलकाता | बीबीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब हुई है| सौरव गांगुली को फिर से अस्पताल ले जाया जा रहा है| हाल ही में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है| सौरव गांगुली को आज अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल ले जाया गया|

गौरतलब है कि 2 जनवरी को सौरव गांगुली को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी| दरअसल, पिछली बार जब वह अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे तब उन्हें सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा था|

इसके बाद उन्हें पांच दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था| सौरव गांगुली के बाद उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की भी एंजियोप्लास्टी कराई गयी थी| कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी की गया थी|

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद क्या बोले थे सौरव?

वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरव गांगुली ने अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों को धन्यवाद दिया| उन्होंने कहा, ”अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहा हूं| मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं| अब मैं बिल्कुल ठीक हूं,” फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गांगुली को घर पर आराम करना होगा| इस दौरान घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *