February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING | साइंस कॉलेज में लाश मिलने से फैली सनसनी, 20 से 25 दिन पुरानी होने की आशंका, तेज बदबू के साथ पड़े कीड़े

Spread the love

 

ग्वालियर । साइंस कॉलेज में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है| यह लाश 20 से 25 दिन पुरानी बताई जा रही है| सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वही, मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

बदबू आने पर गया ध्यान –

साइंस कॉलेज के आस-पास से लोग गुजरते रहते है| अचानक तेज बदबू पूरे इलाके में फैल गई| लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी| पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो वहां की हालत देख सब दंग रह गए| लाश में कीड़े पड़ चुके थे और सड़ने की तेज महक आ रही थी|

20 से 25 दिन पुरानी लाश –

पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। वही लाश की हालत देख साफ है कि यह करीब 20 से 25 दिन पुरानी है| वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने कॉलेज के पीछे बने चेंबर से लाश बरामद की है।

महिला है या पुरुष ?

शव गल चुका था, जिसके चलते महिला है या पुरुष पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे जांच होने की बात कही है। झांसी रोड थाना क्षेत्र की घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *