February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | नही रहें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, शोक की लहर …

Spread the love

 

नई दिल्ली | कांग्रेस के सीनियर नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने कल यानी रविवार को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। वोरा, किसी जमाने में मध्य प्रदेश के एक हिंदी अखबार के पत्रकार थे। आगे चलकर मुख्यमंत्री बने। और, सियासी गलियारों में इतना आगे पहुंचे कि नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक के बेहद खास बने।

वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 को जोधपुर स्टेट (तब ब्रिटिश इंडिया के राजपुताना एजेंसी में और आज राजस्थान के नागौर में) के निंबी जोधा जोधपुर में हुआ था। वह पुष्करणा ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा रायपुर और कोलकाता में हुई। आगे उन्होंने कई सालों तक विभिन्न अखबारों में काम किया। शांति देवी से उनका विवाह हुआ, जबकि उनकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटा अरुण वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग से विधायक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *