February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING : मेकाहारा में पदस्थ डॉक्टर के खिलाफ दर्ज हुआ Rape का मामला, आयुर्वेदिक महिला Doctor ने लगाया आरोप, 2 साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

Spread the love

 

रायपुर । राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना में MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया गया है। अंबिकापुर की रहने वाली आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने MBBS डॉक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है।

महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़ित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल, आरोपी डॉक्टर मेकाहारा के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद निमोरा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि व्यतीत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *