September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा सील, संक्रमण को देखते हुए लिया गया कड़ा फ़ैसला

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इससे कई राज्यों ने यहां से जाने वालों के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इस बीच कोरोना संक्रमण को रोकने लिए ओडिशा सरकार ने छत्तीसगढ़ सीमा को सील करने का निर्णय लिया है। लोगों तथा वाहनों के आवागमन पर लगे प्रतिबंध को सख्त कर दिया गया है। यहां तक कि ओडिशा के अन्दर स्थल मार्ग, जल मार्ग या फिर आकाश मार्ग के जरिए बाहर राज्य से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कोविड नियम का अनुपालन करना होगा।

बाहर राज्य से आने वाले व्यक्ति को 72 घंटे के अन्दर आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के बाद उसे नेगेटिव रिपोर्ट देनी होगी। अन्यथा एक सप्ताह तक अनिवार्य क्वारेंटाइन में रहना होगा। संपृक्त व्यक्ति को अपनी पूर्णांग विवरणी के साथ एक अंडरटेकिंग देना होगा।

राज्य स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास एवं मुख्य सचिव सुरेश चन्द्र महापात्र ने अपने निर्देशनामा में स्पष्ट किया है। निर्देशनामा के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति दोनों टीका ले चुका होगा तो फिर उसे ओड़िशा आने पर कोई पाबंदी नहीं होगी। इस प्रतिबंध को 12 अप्रैल से सख्त कर दिया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ से आने वाली कोई भी यात्री वाही गाड़ी या एक्सप्रेस रेलगाड़ी का आवागमन नहीं हो सकेगा।

सीमाओं पर अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र तैयार होंगे

इसके लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा को मुख्य सचिव महापात्र ने पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। 10 अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए रेल सेवा को रद करने की बात उन्होंने अपने पत्र में दर्शायी है। छत्तीसगढ़ के कारण राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए महापात्र ने राज्य के सुन्दरगड़, झारसुगुड़ा, सम्बलपुर, बरगड़, बलांगीर, नुआपड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट, गंजाम, गजपति, रायगड़ा, केन्दुझर, मयूरभंज तथा बालेश्वर जैसे 16 जिले के जिलाधीश को अस्थाई स्वास्थ्य केन्द्र (टीएमसी) तैयार करने के लिए अनुमति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *