February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | नही रहें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, बीमारी से जूझ रहे थे, पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति, शोक की लहर

Spread the love

 

चंडीगढ़ । पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।

सरदार बूटा सिंह की मृत्यु को कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जाता है, क्योंकि ऐसे समय में जब वह राष्ट्रीय राजनीति में जीवित रहने के लिए जूझ रही है। इस मौके पर पार्टी के सबसे बड़े दलित नेता का जाना एक बहुत बड़ा घाटा है।

21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए। नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार बूटा सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के इलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *