BIG BREAKING NEWS | वाहनों की ओवरटेकिंग के कारण NH-30 केशकाल घाट में फिर लगा मेगा जाम

केशकाल:- केशकाल घाट में ट्रकों के खराब होने एवं वाहन चालकों द्वारा बेतरतीब तरीके से ओवरटेक करने के कारण गुरुवार सुबह से रुक रुक कर जाम लगना शुरू हो गया है। जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण रूप से मतदान करवाने के लिए अलग अलग अर्धसैनिक बलों के हजारों जवान बस्तर आए हुए थे। मतदान समाप्त होने के बाद जवानों का दल वापस लौट रहा है। ऐसे में केशकाल घाटी में वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
हालांकि जाम लगने का मुख्य कारण ओवरटेकिंग है। चाहे वह जवानों का काफिला हो या आम जनता, कोई भी कतारबद्ध होकर नहीं चलना चाहते। ओवरटेकिंग के कारण ही घाट में लगातार जाम लग रहा है। वाहन चालकों की लापरवाही केशकाल पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
फिलहाल केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह, थाना प्रभारी आनंद सोनी समेत पुलिस की टीम घाट में तैनात है। किसी प्रकार से घाट में आवागमन बहाल करवाने का प्रयास किया जा रहा है।