February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING NEWS | हमारी सरकार बनी तो धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाएंगे- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गुरुवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान केशकाल पहुंचे थे। जहां उन्होंने जिला महामंत्री आकाश मेहता के निवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के निर्देश भी दिए।

गौठान योजना फ्लॉप हुई-

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भूपेश सरकार को जमकर कोसा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि गौठान योजना पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है, इसे भ्रष्टाचार करने का जरिया बनाया गया है।

धर्मान्तरण पर दिया बयान- 

गिरिराज सिंह ने लगातार बढ़ते धर्मांतरण के मामले पर बड़ा बयान दिया हज। उनका कहना है कि भूपेश सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कोई कड़ा फैसला नहीं ले रही है। यदि हमारी सरकार बनी तो धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया जाएगा।

छग में पुनः बनेगी भाजपा सरकार-

उन्होंने कहा कि बस्तर की सभी 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और 200 प्रतिशत तय है कि इस बार छत्तीसगढ़ में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *