BIG BREAKING NEWS | केशकाल में अचानक रुका सीएम- राज्यपाल का काफिला, NH-30 नवीनीकरण कार्य का सीएम ने किया औचक निरीक्षण….

Spread the love

नीरज उपाध्याय | केशकाल:- भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचने वाली है। राष्ट्रपति के आगमन से पहले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार शाम बस्तर दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल का काफिला कुछ समय के लिए केशकाल में रुका, जहां प्रशासनिक हलचल तेज हो गई।

केशकाल पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने काफिले से उतरकर सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में चल रहे नवीनीकरण कार्य स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक, एनएच एसडीओ शशिकांत द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और कार्य की वर्तमान स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बस्तर को राजधानी और अन्य राज्यों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है, ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि केशकाल शहर के साथ साथ केशकाल बायपास निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश देने के पश्चात राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला आगे कोंडागांव के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *