BIG BREAKING | BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबियत अचानक बिगड़ी, आनन-फानन में ले जाना पड़ा अस्पताल, हालत स्थिर, ममता बैनर्जी ने किया ट्वीट

डेस्क रिपोर्ट | BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है| गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई| रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है|
गांगुली को सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया| अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है|
गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया| डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है| गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा| हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है|
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है| ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया| उनके जल्द स्वस्थ होने कामना| मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं|’
Sad to hear that @SGanguly99 suffered a mild cardiac arrest and has been admitted to hospital.
Wishing him a speedy and full recovery. My thoughts and prayers are with him and his family!
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 2, 2021