BIG BREAKING KESHKAL | धान की कीमत 3000 नहीं हुई तो मैं स्तीफा दे दूंगा- उप मुख्यमंत्री टी.एस बाबा

BIG BREAKING KESHKAL | धान की कीमत 3000 नहीं हुई तो मैं स्तीफा दे दूंगा- उप मुख्यमंत्री टी.एस बाबा
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल विधानसभा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कमर कस ली है। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल ने फरसगांव में सभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का अपील किया था। वहीं रविवार को बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत गम्हरी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस बाबा ने आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी संतराम नेताम के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। वहीं टीएस बाबा ने मंच से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि आप पुनः हमारी सरकार बनाते हैं आगामी 2 वर्षों में धान खरीदी का मुख्य 3000 रूप करेंगे। यदि धान खरीदी की दर 3000 रुपए नहीं होगी तो मैं आप लोगों के समक्ष स्तीफा दे दूंगा।
इस दौरान टीएस बाबा ने विधायक संतराम नेताम की तारीफ करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में जब आप लोगों ने संतराम नेताम को विधायक के रूप में चुन कर विधानसभा में भेजा। तभी से संतराम लगातार अपने क्षेत्र की समस्याओं व मांगों को लेकर हमारे पास आते थे, उनकी मांगों को शासन स्तर पर पूरा भी किया जाता था। वह पूरे पांच वर्षों तक क्षेत्र के जनता की सेवा में समर्पित होकर काम करते आए हैं। आप लोगों को ऐसा विधायक दोबारा नहीं मिलेगा। इसलिए मैं निवेदन करता हु की आगामी 7 नवंबर को आप लोग कंग्रेस के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से संतराम नेताम को पुनः जीत दिलाएं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी धन्नूराम मरकाम, दानिराम मरकाम, हीरालाल नेताम, कमलेश ठाकुर, हेमंत मरकाम, साजिद आडवाणी, सन्तोषी नेताम, मनोज तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।