रायपुर । राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों में जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका हृषि मोहबिया, फरिहा आलम, रोहतिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति का नाम शामिल है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें कि प्रमोशन से बनने वाले आईएएस के सात पदो के लिए 21 डिप्टी कलेक्टरों के नाम भारत सरकार को भेजे गए थे। इनमें तीन नाम सीनियर अफसरों के थे। अरबिंद एक्का 99 बैच, संतोष देवांगन 2000 और हीना नेताम 2002 बैच।

