September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | ब्रिटेन से छत्तीसगढ़ पहुंचा Corona, वापस लौटे 2 यात्री कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, सब सावधान!

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के संक्रमण का खतरा बना हुआ है| प्रदेश में भी ब्रिटेन से 91 यात्री वापस लौटे है| पहले ही लोगों में डर का माहौल था अब डर दुगुना हो गया है क्योंकि वापस लौटे 2 यात्री कोरोना संक्रमित पायें गए है|

दरअसल, ब्रिटेन से दुर्ग जिले के 34 यात्री वापस वापस लौटे है, जिनमें 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इस खबर से जिले सहित प्रदेश में हड़कंप मच गया है| लोगों ने सोचा था कि न्यू इयर सेलिब्रेट करेंगे लेकिन इस खबर से प्रदेश झटके में है|

इस मामले में दुर्ग के सीएमएचओ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। यात्रियों की ब्रिटेन में कोरोना जांच कराई गई थी, जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दोनों पॉजिटिव यात्रियों को पाटन ब्लॉक के झीठ गांव के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सर्वाधिक यात्री भिलाई शहर के हैं, जिनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा ट्रेस किया जा रहा है। ब्रिटेन से लौटने वाले यात्रियों में 44 लोग राजधानी रायपुर के है।

छत्तीसगढ़ में ब्रिटेन से लौटे लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया गया है| स्वास्थ्य मंत्री ने कल ही कहा था कि डरने की बात नही है छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन ने कमर कस रखी है| लेकिन खतरे को देखते हुए लोगों को काफी सावधानी बरतने की जरूरत नजर आ रही है| सामने नया साल भी है अब इस पर प्रशासन क्या कदम उठाता है यह देखना होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *