Big Breaking | बीजेपी के सांसद की संदिग्ध हालत में मौत, गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में मिला शव

Spread the love

 

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। रामस्वरूप शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे। उनका शव दिल्ली स्थित उनके निवास में फंदे से लटका मिला है। सांसद का निवास आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने गोमती अपार्टमेंट के फ्लेट नंबर 214 में है। मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट थी।

स्टाफ कर्मियों ने दी थी पुलिस को जानकारी

रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ कर्मियों ने पुलिस को उनकी मौत की जानकारी दी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप शर्मा का कमरा अंदर से बन्द था और उन्होंने फांसी लगाई हुई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही गेट तोड़ा गया। पुलिस ने यह भी बताया कि रामस्वरूप शर्मा को फांसी से उतारकर जब अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। अभी तक किसी सुसाइड नोट की बात सामने नही आई है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।

नड्डा-शाह अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे

फिलहाल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर रामस्वरूप के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह नॉर्थ एवेन्यू में राम स्वरूप शर्मा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अमित शाह ने ट्वीट कर रामस्वरूप को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा है, ”हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत व्यथित हूं। मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति शांति शांति।”

रामस्वरूप का जन्म दस जून 1958 को हुआ था। साल 1980 में उन्होंने चंपा शर्मा से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। वह हिमाचल में सिविल स्पलाई के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। वह 16वीं लोकसभा के लिए हिमाचल के मंडी से सांसद चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *