September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING | छत्तीसगढ़ में UK से लौटा एक और कोरोना संक्रमित, 11 ने फोन कर रखा है बंद, यात्री दिखा रहें बड़ी लापरवाही, शासन प्रशासन में हड़कंप

1 min read
Spread the love

 

रायपुर | UK से रायपुर लौटे 11 लोगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग इन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये कहां हैं इस संबंध में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। विदेश से आए लोगों को ढ़ूढ़ने में नाकाम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अब पुलिस की मदद मांगी है। इन पांचों लोगों की तलाश के लिए पुलिस को सभी नंबर सौंप दिए गए हैं। अब पुलिस इनकी पतासाजी करके स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देगा। ऐसे में शासन प्रशासन की चिंताएं लगातार बढ़ रही है।

रायपुर CMHO मीरा बघेल ने पुलिस को नंबर दिए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक कई लोग विदेश से लौट कर घूमने निकल गए हैं, अब इनके लौटने पर जांच कराई जाएगी। इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से कई लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। वहीं, अब जेनेटिक टेस्ट के बाद ही पता चलेगा कि कोरोना का नया स्ट्रेन है या नहीं। पाॅजिटिव पाए गए लोगों के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। मंत्री ने बताया कि देश के 6 स्थानों में जांच की सुविधा है।

यात्रियों में लापरवाही –

यूके से प्रदेश लौटने वाले यात्रियों ने लापरवाही बरती है। जिसकी वजह से संक्रमण के फैलने काखतरा बढ़ गया है। राजधानी रायपुर में उतरे 11 लोगों ने अपना फोन बंद कर दिया। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से की है। जिला प्रशासन के माध्यम से लोगो के नंबर पुलिस को सौंपा गए हैं। वहीं, अब साइबर सेल लापता लोगों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के रवि नगर, टैगोर नगर, कटोरातालाब के रहने वाले लोगों ने कोरोना को लेकर लापरवाही बरती है।

दुर्ग में तीन यात्री पाए गए पाॅजिटिव –

ब्रिटेन से लौटे तीन यात्री कोरोना संक्रमित पाए। एंटीजन टेस्ट में आई रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। बता दें कि 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर के बीच कुल 33 लोग लौटे ब्रिटेन से लौटे हैं। वहीं रिपोर्ट आने के बाद नए स्ट्रेन की जांच होगी।

न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा में भी एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव मिला। युवक को उपचार के लिए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। युवक कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन से लौटा है। वहीं अब युवक के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *