September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big Breaking | UK से कोरोना का नया स्ट्रेन लेकर आई महिला, राजधानी से ट्रेन में बैठकर हुई रफू-चक्कर, आधे दर्जन मामले अब तक आयें सामने …

1 min read
Spread the love

 

नई दिल्ली | देश में कोरोना के नए स्ट्रेन ने पैर पसारना शुरू कर दिया है और आधे दर्जन मामले सामने भी आ चुके हैंl इस बीच एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैl दरअसल यूके से दिल्ली लौटी एक महिला छुपके से ट्रेन के जरिए अपने घर आंध्र प्रदेश चली गई थी, लेकिन अब उस महिला में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया हैl

एंग्लो-इंडियन महिला जो पिछले दिनों अपने बेटे के साथ इंग्लैंड से भारत लौटी थी और इन दोनों को दिल्ली में क्वारनटीन किया गया थाl यूनाइटेड किंगडम से दिल्ली पहुंचने पर दोनों को क्वारंटीन किया गया तो दोनों राष्ट्रीय राजधानी से बचकर निकल गए और फिर एपी एक्सप्रेस के जरिए अपने घर आंध्र प्रदेश पहुंच गएl अधिकारियों ने जब महिला को तलाशा तो उनके बारे में पता चला कि उन्हें कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण हैंl

भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के कुल 6 मामले सामने आए हैंl भारत सरकार की ओर से आज मंगलवार को इस बात की जानकारी दी गईl यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैंl इनमें से तीन बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जांचे गए सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया हैl यूनाइटेड किंगडम से लौटे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आज मंगलवार को जारी की गईl जिसमें अलग-अलग लैब में टेस्ट किए गए सेक्शन के बारे में बताया गयाl 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक यूनाइटेड किंगडम से करीब 33 हजार लोग वापस लौटेl

सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गयाl इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थेl फिर इन सभी के सैंपल्स को देश की 10 लैब (कोलकाता, भुवनेश्वर, NIV पुणे, CCS पुणे, CCMB हैदराबाद, CCFD हैदराबाद, InSTEM बेंगलुरु, NIMHANS Bengaluru, IGIB Delhi और NCDC Delhi) में भेज दिया गया थाl

रिपोर्ट में इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया हैl इन सभी लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया हैl जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि अन्य यात्रियों की जानकारी ली जा रही हैl नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद भारत में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा दी गईl यूके से वापस लौट रहे लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है, जिसके बाद उनके सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांची जा रही हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *