February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

BIG BREAKING | 3 इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर, विधायक रहें भीमा मंडावी हत्याकांड में थे शामिल

Spread the love

 

दंतेवाड़ा। बीजेपी विधायक रहे भीमा मंडावी हत्याकांड में शामिल 3 इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। ये सभी नक्सली अलग अलग इलाक़ों में सक्रिय थे। इन्होंने जिले के एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष समर्पण किया है।

बता दें कि लोन वर्राटु अभियान के तहत दंतेवाडा पुलिस को एक और बडी कामयाबी मिली है| आठ नक्सलियों में से चार नक्सली विधायक हत्याकांड में शामिल रहे हैं| इनमें से तीन नक्सलियों पर पांच लाख रूपये का इनाम घोषित है| इन नक्सलियों पर आईईडी प्लांट करने, सडक खोदने, पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है! पुलिस की माने तो लोन वर्राटु अभियान से प्रेरित होकर इन आठों नक्सलियों ने माओवाद से तौबा कर लिया है|

एसपी डाॅ. अभिषेक पल्लव की माने तो सोमवार को हथियार डालने वाले नक्सलियों में आयतू भास्कर, प्लाटून नंबर 13 सेक्शन सी कमांडर ईनामी राशि 3 लाख नकद, राजू कारम सीएनएम अध्यक्ष ईनामी राशि 1 लाख नकद, लखमा तांती भूमकाल मिलीशिया सेक्शन कमांडर, महेश कुमार डोडी, भूमकाल मिलीशिया कमांडर, ईनामी राशि 1 लाख नकद, भीमा बारसे, सीएनएम सदस्य, सोना तांती जनमिलीशिया सदस्य, मड़का बारसे उर्फ पड़वा, जनमिलीशिया सदस्य, पिट्टे उर्फ भीमा मण्डावी, नक्सली सप्लायर ने सरेंडर किया। इतनी बड़ी तादाद में नक्सलियों के सरेंडर से माआवादियों का संगठन पूरी तरह छिन्न-भिन्न हो चुका है।

तमाम थानों में उक्त आठों आरोपियों के खिलाफ संगीन जुर्म दर्ज है। इन सभी को लोन वर्राटू का लाभ समय पर दिया जाएगा। इससे सरकार को तो फायदा होगा ही। नक्सलवाद की कमर भी टूट जाएगी। लोन वर्राटू के तहत अभी तक ढेरों नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। जो सम्मान पूर्वक समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *