BIG BREAKING | 2 लड़कियों की नदी में डूबने से मौत,  20 लड़कियां मिंगाचल नदी में मना रही थी पिकनिक, ऐसे आई मौत 

Spread the love

 

बीजापुर । जिले के जांगला थाना इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां बुधवार को नैमेड से पिकनिक मनाने 20 लड़कियां मिंगाचल नदी गई थी। इस दौरान दो लड़कियां नौकाविहार का मजा ले रही थी, इस दौरान नांव अनियंत्रित हो गया और दोनों लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृत लड़कियों के घर में मातम पसर गया है। इस दुखद घटना की जानकारी बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को मिली, जिसके बाद वे परिजनों को सांत्वना देने खुद घटनास्थल पर पहुंचे है।

जांगला थाना प्रभारी आरएल गौतम ने  बताया कि नैमेड से 20 लड़कियों की टोली नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने आई थी। यहां 18 वर्षीय रीता वाचम और ज्योति काती 22 वर्षीय लड़की मिंगाचल नदी में नौकाविहार कर रही थी इसी दौरान नांव अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते दोनों लड़की डूब गई।

आरएल गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को निकाला गया। इसके बाद शवों के पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा और कल लड़कियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *