September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Bhupesh Singhdev’s Barati Dance | मुख्यमंत्री बघेल के बेटे चैतन्य की शादी सम्पन्न, जमकर थिरके मंत्री सिंहदेव और सीएम भूपेश, देखें Photos

1 min read
Spread the love

Chief Minister Baghel’s son Chaitanya got married, Minister Singhdev and CM Bhupesh danced fiercely, see photos

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य आज सात फेरे ले रहे हैं। पारंपरिक तरीके से शादी हो रही है और हर रश्म निभायी जा रही है। खुद मुख्यमंत्री शादी के महत्वपूर्ण पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। समधी मिलन, फेरा और आशीर्वाद जैसे रश्मों की तस्वीरों को मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज वाला बारात डांस का फोटो शे्यर किया है। इस फोटो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

सिर्फ सिंहदेव ही नहीं, बल्कि शादी के साक्षी बने अन्य राजनीतिक दिग्गजों के साथ भी वो थिरकते नजर आये। बारात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सिंहदेव साथ हाथ थामे-थामे आगे बढ़ते नजर आये। सीएम का पूरा परिवार इस समय नवा रायपुर के रिसॉर्ट में मौजूद है।

जहां पर शादी की रश्में निभाई जा रही हैं। दूल्हे चैतन्य ने क्रीम कलर की डिजाइनर शेरवानी और कलगीदार साफा पहन रखा है। इसके बाद सीएम समेत तमाम बाराती नाचते गाते ही रिसॉर्ट के एक हिस्से मे बारात लेकर पहुंचे। जहां लड़की पक्ष के लोग रुके हुए हैं। सीएम भूपेश सफेद रंग की शेरवानी और रंगीन साफे में नजर आए।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समधी मिलन की भी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपने होने वाले समधी के साथ पारंपरिक रश्म के तौर पर गले लगते दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री भी शादी के दौरान क्रीम कलर के शेरवानी पहने और साफा बांधे नजर आ रहे हैं। वहीं पीएल पुनिया, सिंहदेव सहित कई अन्य राजनीतिक हस्ती भी राजस्थानी साफा बांधे हुए बारात में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *