Bhupesh Cabinet Meeting | 18 फरवरी को भूपेश कैबिनेट की महत्त्वपूर्ण बैठक, इन सभी बातों पर टिकी है निगाहें

Important meeting of Bhupesh cabinet on February 18, eyes are fixed on all these things
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 18 फरवरी को होगी। बजट पूर्व होने वाली ये बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। खासकर उस सूरत में जब अलग-अलग वर्ग राज्य सरकार से उम्मीदें लगाये बैठे हैं। कर्मचारी वर्ग जहां महंगाई भत्ता की मांग कर रहा है, तो वहीं शिक्षकों की नजर प्रमोशन प्रक्रियाओं को लेकर टिकी है। वहीं धान खरीदी भी पूरी हो चुकी है। अलग-अलग वर्गों की उम्मीदों के बीच भूपेश कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी।
पिछले कई कैबिनेट से कर्मचारी और शिक्षक वर्ग राज्य सरकार से उम्मीदें बांधे बैठा है। लिहाजा इस बार बजट पूर्व बैठक से काफी ज्यादा आशाएं टिकी है।